PLB बोनस की गणना 10 वर्षों से 7000 के बेसिक पर की जाती रही है जो कि 17951 है । कर्मचारियों की मांग है कि बोनस की राशि 21000 के बेसिक के आधार पर दी जाए। रेलवे के यूनियन ने इस बात को रेलवे के संबंधित विभाग को रखा है लेकिन अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं आया है । 8 वें वेतन आयोग के गठन के बाद से बोनस को लेकर कर्मचारियों में लगातार रोष है कि रेलवे अन्य मंत्रालय के मुकाबले कम बोनस देता है ।
पिछले वर्ष 2025 में जो बोनस मिला था वो 17951 था । कर्मचारियों की मांग है कि 7000 की सीलिंग को 21000 किया जाए।
बोनस कर्मचारियों को मिलने वाला वो लाभ है जो रेलवे अपने मुनाफे से देता है ।
अब दिवाली आने वाली है और दशहरे पर 2026 का बोनस कितना मिलेगा इसकी कोई सटीक जानकारी नहीं मिली है।
लगातार बैठक पे बैठक हो रही है लेकिन बोनस का कोई अता पता नहीं है ।
जिस तरह महंगाई बढ़ी है और महंगाई भत्ते में इज़ाफ़ा हुआ है तब से कर्मचारियों में एक उम्मीद है कि रेल मंत्रालय और केन्द्र सरकार कोई उचित निर्णय लेगी।
सरकार पर एक दवाब जरूर है लेकिन अंतिम फैसला सरकार का ही होगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें