एलोन मस्क की कंपनी स्टारलिंक अब भारत में इंटरनेट सर्विसेज देने की मांग कर रहा है । 165 देशों में स्टारलिंक का नेट चलता है। भारत भारत में लाईसेंस मिल चुका है बस सिक्योरिटी रीज़न से अभी क्लीयरेंस भारत सरकार के तरफ से नहीं मिला है। क्या है स्टारलिंक और जिओ नेट में अंतर जिओ का नेट टावर के माध्यम से आता है और ये केवल उन जगह पर सर्विसेज दे सकता है जहाँ जिओ और एयरटेल के टावर है । बल्कि स्टारलिंक का नेट सेटेलाइट के माध्यम भारत के किसी कोने में आ सकता है लेकिन यह थोड़ा कॉस्टली है जिसे हर इंसान यूज़ नहीं कर सकता । इसके लिए आपको इसके उपकरण लगवाने के लिए एकमुश्त भुगतान करना होगा उसके बाद हर माह एक तय किया हुआ चार्ज भुगतान कर इसका लाभ उठा सकते हैं। क्या असर होगा टेलीकॉम कंपनी पर हर कोई कंपनी चाहती है कि मार्केट में उसकी मोनोपोली बनी रहे और उसके प्रॉफिट शेयरिंग में कोई प्रभाव न पड़े। यदि मुकाबले में बाज़ार कोई दूसरी कंपनी आ जाती है तो सीधा सीधा उसके बने हुए ग्राहक की संख्या कम होने लगती ऐसे में कॉस्ट बढ़ जाता है और प्रॉफिट कम हो जाता है । ऐसे में एक बड़ा मार्केट साइज सीधे कम होना स्वभाविक है। क्या स्ट...
Facebook में पेज क्या होता है? आज के समय में Facebook केवल दोस्तों से बातचीत करने या फोटो शेयर करने का माध्यम नहीं रह गया है। अब यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है, जहाँ लोग अपने विचार, ज्ञान, कला, अनुभव और प्रतिभा को दुनिया के सामने रख सकते हैं। इसी काम को आसान बनाने के लिए Facebook पर पेज बनाने की सुविधा दी गई है। अगर आसान शब्दों में समझें, तो Facebook पेज एक ऐसी सार्वजनिक जगह है, जहाँ कोई व्यक्ति, संस्था, व्यवसाय या क्रिएटर अपनी पहचान बनाकर लोगों तक अपनी बात पहुँचा सकता है। उदाहरण के लिए, अगर किसी व्यक्ति को धार्मिक बातें लिखना पसंद है, किसी को समाचारों में रुचि है, कोई मनोरंजन से जुड़ी सामग्री बनाता है या किसी को लोगों को नई जानकारी देना अच्छा लगता है, तो वह अपनी पसंद के अनुसार Facebook पेज बना सकता है। सबसे खास बात यह है कि पेज बनाने के लिए किसी बड़े संस्थान या प्रसिद्ध व्यक्ति होना जरूरी नहीं है। एक सामान्य व्यक्ति भी अपने मोबाइल से पेज बनाकर शुरुआत कर सकता है। Related Post Facebook Page Create Tips Facebook Account VIP Facebook Apps Facebook Earning by Page Facebook Pro...