बाल्ड ईगल अमेरिका का राष्ट्रीय पक्षी क्यों है?
बाल्ड ईगल अमेरिका का राष्ट्रीय पक्षी है इसमें कोई भी संदेह नहीं है। इसे USA national bird या Bald Eagle national bird भी कहते हैं। यह पक्षी सिर्फ सुंदर नहीं है बल्कि यह ताकत, आजादी और हिम्मत का प्रतीक है।
वर्ष 1782 में अमेरिका ने बाल्ड ईगल को अपनी ग्रेट सील पर लगाया। तब से यह अमेरिका का प्रतीक बन गया। 2024 में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कानून पर साइन किए। अब यह आधिकारिक रूप से अमेरिका का राष्ट्रीय पक्षी है और लगभग 250 साल बाद यह काम पूरा हुआ।
अमेरिका आजाद हुआ तो एक राष्ट्रीय मुहर बनानी थी। कई लोगों ने डिजाइन दिए। आखिर में 1782 में बाल्ड ईगल वाला डिजाइन चुना गया। मुहर में ईगल के एक पंजे में जैतून की डाली है। दूसरे में तीर हैं। जैतून शांति बताता है। तीर युद्ध के लिए तैयार रहने को बताते हैं।
क्यों चुना गया बाल्ड ईगल?
यह पक्षी सिर्फ उत्तर अमेरिका में मिलता है। दुनिया में और कहीं नहीं। यह बहुत ताकतवर है। ऊँचा उड़ता है। तेज नजर रखता है। लंबे समय तक जीता है। इसलिए लोग इसे आजादी और हिम्मत का निशान मानते हैं।
बेंजामिन फ्रैंकलिन को यह पक्षी पसंद नहीं था। उन्होंने कहा कि यह चालाक है और दूसरों का खाना छीन लेता है। उन्होंने टर्की को बेहतर बताया। लेकिन कांग्रेस ने बाल्ड ईगल को ही चुना।
समय के साथ यह पक्षी हर जगह दिखने लगा। नोटों पर, पासपोर्ट पर, सेना के बैज पर, सरकारी इमारतों पर। लोग इसे अमेरिका की पहचान मानने लगे।
बीसवीं सदी में इसकी संख्या बहुत कम हो गई। शिकार और जहर की वजह से। फिर सरकार ने बचाव के कानून बनाए। धीरे-धीरे संख्या बढ़ी। 2007 में इसे खतरे वाली लिस्ट से हटा दिया गया। आज इसकी संख्या अच्छी है।
2024 में मिनेसोटा के लोगों और प्रेस्टन कुक के प्रयास से कानून पास हुआ। अब बाल्ड ईगल आधिकारिक राष्ट्रीय पक्षी है।
आज भी यह पक्षी अमेरिका की हिम्मत और आजादी का प्रतीक है। त्योहारों पर, स्मारकों पर और सरकारी चिन्हों पर यह दिखता है। इसलिए बाल्ड ईगल अमेरिका का राष्ट्रीय पक्षी है। अब वैसे भारत का राष्ट्रीय पक्षी कौन सा है इससे संबंधित पोस्ट को हम जल्द ही पोस्ट करेंगे।अपनी राय कंमेंट में बताए ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें