पिछले कुछ दशकों में विज्ञान ने मानव जीवन को पहले से कहीं ज्यादा लंबा और स्वस्थ बना दिया है। एंटीबायोटिक्स, वैक्सीन और आधुनिक दवाओं की वजह से औसत उम्र कई गुना बढ़ गई है। लेकिन आज बायोलॉजी और फिजिक्स की रफ्तार इतनी फ़ास्ट है कि वैज्ञानिक सोच रहे हैं—क्या हम सिर्फ उम्र बढ़ाने तक ही रुकेंगे, या कभी मृत्यु को भी पीछे छोड़ देंगे? मॉर्गन फ्रीमैन के मशहूर शो Through the Wormhole में प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी मिचिओ काकू ने एक बहुत ही मज़ेदार बात बताई थी। उन्होंने कहा कि इस ब्रह्मांड की हर चीज पर थर्मोडायनामिक्स का दूसरा नियम लागू होता है। इस नियम के मुताबिक किसी भी बंद सिस्टम में एंट्रोपी हमेशा बढ़ती है। एंट्रोपी मतलब अव्यवस्था या डिसऑर्डर। यानी चीजें नई से पुरानी होती हैं, जंग लगती है, सड़ती हैं और अंत में खत्म हो जाती हैं। हमारा शरीर भी इससे अलग नहीं है। जन्म के समय कोशिकाएं समान्य होती हैं, युवावस्था में शरीर चरम पर होता है, फिर धीरे-धीरे गलतियां जमा होती जाती हैं और अंत में मौत आ जाती है। यही एंट्रोपी का सिद्धांत है। लेकिन वैज्ञानिकों ने इस नियम में एक बड़ा लूपहोल ढूंढ निकाला है। थर्मोडा...
Facebook में पेज क्या होता है? आज के समय में Facebook केवल दोस्तों से बातचीत करने या फोटो शेयर करने का माध्यम नहीं रह गया है। अब यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है, जहाँ लोग अपने विचार, ज्ञान, कला, अनुभव और प्रतिभा को दुनिया के सामने रख सकते हैं। इसी काम को आसान बनाने के लिए Facebook पर पेज बनाने की सुविधा दी गई है। अगर आसान शब्दों में समझें, तो Facebook पेज एक ऐसी सार्वजनिक जगह है, जहाँ कोई व्यक्ति, संस्था, व्यवसाय या क्रिएटर अपनी पहचान बनाकर लोगों तक अपनी बात पहुँचा सकता है। उदाहरण के लिए, अगर किसी व्यक्ति को धार्मिक बातें लिखना पसंद है, किसी को समाचारों में रुचि है, कोई मनोरंजन से जुड़ी सामग्री बनाता है या किसी को लोगों को नई जानकारी देना अच्छा लगता है, तो वह अपनी पसंद के अनुसार Facebook पेज बना सकता है। सबसे खास बात यह है कि पेज बनाने के लिए किसी बड़े संस्थान या प्रसिद्ध व्यक्ति होना जरूरी नहीं है। एक सामान्य व्यक्ति भी अपने मोबाइल से पेज बनाकर शुरुआत कर सकता है। Related Post Facebook Page Create Tips Facebook Account VIP Facebook Apps Facebook Earning by Page Facebook Pro...