लोन एकाउंट चाहे पर्सनल हो या होम लोन हो सिर्फ एक ही काम होता है बैंक हमेशा पैसा रिकवर करने के सबसे पहले उस लोन एकाउंट को NPA में डाल देता है जो तीन माह तक लगातार EMI डिफॉल्ट कर बैठा है। बैंक अपना पैसा रिकवर करने के लिए कोर्ट का सहारा लेता है । वो एक दो मौके आपको सेटलमेंट के लिए भी देता है लेकिन जब आप लोन एकाउंट सेटलमेंट नहीं करते हैं तो आपको पूरा पैसा भरने को कहता है । अगर आप तय सीमा में पैसे नही भरते हैं तो बैंक आपके खिलाफ लीगल कार्यवाह करता है जो कि एक सिबिल सूट का केस होता है। इस केस में आपके खिलाफ बैंक कोर्ट में साक्ष्य प्रस्तुत करता है कि इस शख्स ने हमारे बैंक से इतने समय के लिए लोन लिया था लेकिन वो शख्स अब लोन की क़िस्त नही भर रहा है और न पूरे पैसे दे रहा है । अगर आप भी किसी बैंक से लोन ले रहे हैं तो ध्यान रखे कोशिश करें कि सैलरी अकॉउंट वाले बैंक से लोन न ले क्योंकि अगर एक दो क़िस्त आपकी अगर बाउंस हो गयी तो आपका खाता होल्ड में चला जाता है जिसके बाद बैंक आसानी से होल्ड नहीं हटाता है । जब तक आप उस overdue रकम को क्लियर या भर नहीं देते । ध्यान रहे यदि लोन अकॉउंट एक बार NPA हो गया...
Facebook में पेज क्या होता है? आज के समय में Facebook केवल दोस्तों से बातचीत करने या फोटो शेयर करने का माध्यम नहीं रह गया है। अब यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है, जहाँ लोग अपने विचार, ज्ञान, कला, अनुभव और प्रतिभा को दुनिया के सामने रख सकते हैं। इसी काम को आसान बनाने के लिए Facebook पर पेज बनाने की सुविधा दी गई है। अगर आसान शब्दों में समझें, तो Facebook पेज एक ऐसी सार्वजनिक जगह है, जहाँ कोई व्यक्ति, संस्था, व्यवसाय या क्रिएटर अपनी पहचान बनाकर लोगों तक अपनी बात पहुँचा सकता है। उदाहरण के लिए, अगर किसी व्यक्ति को धार्मिक बातें लिखना पसंद है, किसी को समाचारों में रुचि है, कोई मनोरंजन से जुड़ी सामग्री बनाता है या किसी को लोगों को नई जानकारी देना अच्छा लगता है, तो वह अपनी पसंद के अनुसार Facebook पेज बना सकता है। सबसे खास बात यह है कि पेज बनाने के लिए किसी बड़े संस्थान या प्रसिद्ध व्यक्ति होना जरूरी नहीं है। एक सामान्य व्यक्ति भी अपने मोबाइल से पेज बनाकर शुरुआत कर सकता है। Related Post Facebook Page Create Tips Facebook Account VIP Facebook Apps Facebook Earning by Page Facebook Pro...