भूख से याद आया कि आज तो घर पर कुछ बना ही नहीं तो सोचा कुछ ऑनलाइन आर्डर खाना मंगा लिया जाए क्योंकि घर का खाना खा कर इंसान बोर हो जाता है
Swiggy के Apps से खाना सर्च करने में काफी समय लग गया तो एक ऑप्शन दिखाई दिया जो सस्ता तो था नहीं लेकिन दूर से ही मूंह में पानी आ गया। शाही पनीर और तंदूरी रोटी और थोड़ा चावल बुक कर दिया । आर्डर करने के बाद swiggy वाला बॉय आया और पैसे लिए और खाना मुझे देकर चला गया।
जब मैंने प्लास्टिक के टिफीन छुवा तो गर्म था यानी ताज़ा महसूस हुआ। फिर उसे खोलना शरू किया तो पाया कि वाक़ई में वो प्रोडक्ट साफ सुथरा और खुशबूदार था।
अब जब इसको सर्व करना शरू किया तो खाने में बहुत मज़ा आया । पनीर भी काफी मुलायम था बाकी रोटी, चावल भी शानदार था। बस एक कमी थी इसकी ये काफी महंगा था। सोचा कोई नहीं "कौन सा मैं रोज खाना बाहर से मंगवा रहा हूँ"। एक दिन बाहर से खाने पर कोई फर्क नहीं पड़ता है ।
जब आप ऑनलाइन बाहर से खाना आर्डर करते हैं तो आपको जेब ढीली करनी होगी। इसमें पूरा प्रोसेस आपजे डोर स्टेप तक पहुंचाने में कंपनी को डिलीवरी बॉय को सैलरी भी देनी होती तो ऐसे में खाने का कॉस्ट तो महंगा तो होगा ही। मैं तो संतुष्ट था क्योंकि खाना बहुत लाजवाब था । भूख मेरी शांत हो गयी थी । रेटिंग की बात करूं तो 10 में से 8 नो दे दूंगा। इतना सोचने की जरूरत नहीं है । कभी कभार बाहर से खाना मंगवाने में कोई बुराई नहीं है । अगर आप daily घर का खाकर बोर हो गए हो तो शरू हो जाओ । अभी भारत मे बहुत सी कंपनी ऑनलाइन फ़ूड आर्डर करती है इसमें कुछ यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की कंपनी भी है।चलो आप भी अगर भूख से तड़प रहे हैं तो एक बार ट्राय जरूर करें। ऑनलाइन आर्डर में जरूरी नहीं कि आप केवल शाही पनीर ही आर्डर करो आपके आप वहाँ अनगिनत ऑप्शन होंगे। आप आर्डर करते हैं तो 30 से 40 मिनटों में आपके घर तक खाना आर्डर कर दिया जाता हैं । कुछ लोग पिज़्ज़ा आर्डर करते हैं तो कुछ लोग फ़ास्ट फ़ूड भी आर्डर करते हैं । कुल मिलाकर ऑनलाइन फ़ूड कंपनी का खाना ठीक है । समय की बचत भी हो जाती है । बनाने का झमेला भी नहीं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें