सरकारी नौकरी आज की तारीख़ में बहुत ही मूल्यवान चीज़ है क्योंकि जिसे मिल गयी वो समझो अपना लाइफ सेट कर चुका है और जिसे नहीं मिली वो संघर्ष में लगा है । आज सारी चीजें ऑनलाइन हो चुकी है सारी चीजें गूगल पर उपलब्ध है । हमारे टाइम पे सिलेबस मिलना बहुत कठिन था और सोर्स भी बहुत कम थे। आज बाज़ार पूरा क़िताबों से भरा पड़ा है यूट्यूब और फ़ेसबुक पर ऑनलाईन क्लास फ़्री में मिल रही है । बिना महंगी फीस के भी सरकारी नौकरियों की तैयारी आसानी से की जा सकती है । कुछ आसान टिप्स दे रहा हूँ फॉलो कर लो आपको निश्चित ही कहीं न कहीं सरकारी नौकरी मिल जाएगी...
देश विदेश की खबरें पढ़ो
इसके लिए आप रोज एक समय निकालकर समाचार पत्र पढ़ो और रात्रि में सोने से पहले कुछ चीजें दुबारा एनालिसिस करें आपको आने वाले परीक्षा में अच्छे अंक आ सकेंगे।
बार बार हर टॉपिक पढ़ो
आप जब बार बार किसी टॉपिक को पढ़ते हो तो वो टॉपिक आपके सबकॉन्सियस माइंड में स्टोर होने लगती है जिससे आपकी टॉपिक पर पकड़ मजबूत हो जाती है और यही चीज़ आपको परीक्षा पास करने या क्रैक करने में मदद करती है।
मैथ्स और रीजनिंग पर
जनरल नॉलेज के चक्कर मे स्टूडेंट्स रीजनिंग और मैथ का कीड़ा बनना भूल जाते हैं जितना भी खाली समय मिले तो मैथ्स और रीजनिंग पर ध्यान दो। यही असली अमृत जिसको पीने वाला हर परीक्षा में सफल हो सकता है।
गैप और आलस
विद्यार्थी अपना लक्ष्य तय तो कर लेता है लेकिन उस पथ पर चलना बहुत कठिन है । हमेशा एनर्जी से भरा हुआ हमारा शरीर नहीं होता हैं । कभी कुछ तो कभी कुछ कबाव में हड्डी तो आती है । अगर आपको इस राह में आगे बढ़ना है तो हर दिन एक चुनौती से कम नहीं होगा । आपको हर मुश्किल को सहते हुए इसे पार करना है । एक भी दिन मिस किया तो गए काम से। फिर पछताने के सिवा कुछ नहीं होगा। पढ़ाई में गैप बिल्कुल नहीं देना है ।
मन को शांत रखे
मन को शांत रखने से ज्यादा से ज्यादा तैयारी हो जाती है और जो भी घबरा कर पढ़ाई करता है उसको कोई भी चीज जल्दी समझ नहीं आती और वह और कॉन्फिडेंस में इधर-उधर हाथ पांव मारता रहता है अगर आपको अपना सिलेबस सही से कंप्लीट करना है तो टॉपिक वाइज ही शांति से तैयारी करें अपने ऊपर कभी भी फोर्स नहीं लेना है और ना ही जल्दबाज़ी करनी है
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें